छात्रा ने दुपट्टे से फांसी लगाकर दे दी जान
तेजस टूडे ब्यूरो
अश्विनी सैनी
उन्नाव। फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के भडसर नौशहरा मजरा दर्शन खेड़ा भूड़ गांव में बुधवार देर रात छात्रा ने फंदे से लटककर जान दे दी। बेटी की मौत से परिजनों में चीख-पुकार मची रही। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के भडसर नौशहरा मजरा दर्शन खेड़ा भूड़ गांव निवासी संजय की 19 वर्षीय बेटी शालिनी ने बुधवार देर रात घर के अंदर कमरे में बांस की बल्ली में दुपट्टा के सहारे लटककर आत्महत्या कर ली। जिस कमरे में दिवंगत ने फांसी लगाई थी। उसके दरवाजे को तोड़ने में काफी समय लगा। दिवंगत की मां दीपा और पिता संजय बेटी की मौत से रो—रो कर बेहाल होते रहे। दिवंगत बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा थी। वर्ष 2025 के फरवरी माह में बड़ी बहन गोल्डी की मौत हो गई थी। एक वर्ष बाद छोटी बेटी की मौत से स्वजन रो—रो कर बेहाल है। दिवंगत के स्वजन ने बताया कि बेटी ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाई है। इंस्पेक्टर ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

















