अपर जिलाधिकारी एवं उपजिलाधिकारी ने कार्यक्रम का किया समापन, हुये विभिन्न कार्यक्रम
नौ वर्षों में गरीब, वंचित एवं पात्रों को योजनाओं से जोड़कर मुख्यधारा से जोड़ा गया: एडीएम
तेजस टूडे ब्यूरो
एम अहमद
श्रावस्ती। उत्तर प्रदेश सरकार के ’नव निर्माण के नौ वर्ष’ के पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिलाधिकारी अश्विनी पाण्डेय के निर्देशानुसार कलेक्ट्रेट स्थित तथागत हाल में 9 दिवसीय प्रदर्शनी एवं मेले का भव्य आयोजन किया जा रहा है। गुरूवार को नौवें दिन भव्य समापन समारोह किया गया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) अमरेन्द्र वर्मा, उपजिलाधिकारी प्रवीण यादव, उपजिलाधिकारी रवेन्द्र कुमार, उप कृषि निदेशक सुरेन्द्र चन्द्र चौधरी ने दीप प्रज्वलित करते हुये मां सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का समापन किया।
इस दौरान कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं एवं फसलों से बचाओ हेतु कृषि विज्ञान केन्द्र के वज्ञानिकों द्वारा किसान भाईयों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के विगत 09 वर्षो के कार्यकाल पर आधारित लघु फिल्म का प्रसारण किया गया जिसे अधिकारियों एवं आम जनमानस द्वारा देखा व सुना गया।
अपर जिलाधिकारी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बीते नौ वर्षों में गरीब, वंचित और पात्र लोगों को योजनाओं से जोड़कर उन्हें मुख्यधारा में लाने का कार्य किया है। प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना और मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना सहित कई योजनाओं का लाभ सीधे पात्र लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। साथ ही विभिन्न बैंकिंग और स्वरोजगार योजनाओं के माध्यम से लोगों को आत्मनिर्भर बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
कार्यक्रम में ग्राम विकास विभाग, पंचायती राज विभाग, पूर्ति विभाग, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण, पुलिस विभाग, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, नगर पंचायत, स्वास्थ्य विभाग समेत अन्य विभागों द्वारा स्टॉल लगाया गया जिसका अपर जिलाधिकारी सहित आम जनमानस ने भ्रमण कर अवलोकन भी किया। इस अवसर पर अपर जिला कृषि अधिकारी अश्विनी कुमार, तकनीकी सहायक गु्रप-ए विकास कुमार, कनिष्ठ सहायक अजय भारती, शिव कुमार सहित कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकगण, अन्य जनपद स्तरीय अधिकारीगण सति भारी संख्या में कृषक बन्धु, जनसमूह आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

















