एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिये निर्देश
तेजस टूडे ब्यूरो
बृजेन्द्र कुमार
हमीरपुर। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की शिकायतें और समस्याएं गंभीरता से सुनीं। इस दौरान प्राप्त प्रार्थना पत्रों का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिये। एसपी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत पर प्राथमिकता के आधार पर त्वरित, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करते हुए पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए आवश्यक कदम उठाये जायं।उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और प्रत्येक प्रकरण की गंभीरता से जांच कर प्रभावी कार्रवाई की जाय।











