जवानों ने फ्लैग मार्च कर दिलाया सुरक्षा का भरोसा | #TejasToday

सुइथाकला, जौनपुर। आगामी 15 अप्रैल को सम्पन्न होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अनुक्रम में केन्द्रीय सुरक्षा बल व सरपतहां पुलिस के जवानों ने संयुक्त रूप से थाना क्षेत्र के आस-पास के चौराहों तथा मुख्य मार्गों पर फ्लैग मार्च किया। प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश सिंह के निर्देशन में जवानों ने जहां पंचायत चुनाव में भयमुक्त वातावरण में मतदान करने का संदेश दिया।
वहीं परोक्ष रूप से यह संदेश भी दिया कि चुनाव के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए जवानों ने लोगों से निडर रहने का आह्वान किया। जवानों का यह काफिला उपनिरीक्षक सुधीर कुमार के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल मुकेश यादव, अमित सिंह, कांस्टेबल रवीन्द्र कुमार के साथ क्षेत्र के ईशापुर, ऊँचगाँव, भेला, बसौली समोधपुर, पट्टीनरेन्द्रपुर आदि स्थानों पर फ्लैग मार्च कर भयमुक्त वातावरण में मतदान करने का संदेश दिया।









