विश्व स्वास्थ्य दिवस पर परीक्षण शिविर आयोजित | #TejasToday

चंदन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। विश्व स्वास्थ्य दिवस पर बुधवार को जेसीआई शाहगंज संस्कार द्वारा सर सैयद हॉस्पिटल में शुगर जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 210 मरीजों की जांच की गई। संस्थाध्यक्ष मो. शाहिद नईम के नेतृत्व में आयोजित जांच शिविर में माडर्न पैथोलॉजी लैब के वरिष्ठ टेकनीशियन डॉ. मो. अरशद व अरुण सिंह की टीम ने मरीजों की जांच किया।
अस्पताल के चिकित्सक डॉ. फारूक अरशद ने शुगर के मरीजों को भोजन आदि में परहेज, सुबह में टहलने के अलावा बराबर स्वास्थ्य रहने के लिए विस्तृत जानकारी दी। उपाध्यक्ष प्रबंध विशाल जायसवाल ने आभार प्रकट किया। इस मौके पर शाहिद अंसारी, जीशान नईम, मिर्जा जरियाब बेग, मिन्हाज इराकी, महताब इराकी, रामू यादव आदि मौजूद रहे।









