मालगाड़ी से कटने पर प्रवक्ता की हुई दर्दनाक मौत

मालगाड़ी से कटने पर प्रवक्ता की हुई दर्दनाक मौत

आरके धनगर
मथुरा। थाना कोसीकला की कस्बा चौकी क्षेत्र के शेरगढ़ रोड रेलवे पुल के नीचे मालगाड़ी ट्रेन की चपेट में आ जाने से एनवी इंटर कालेज के प्रवक्ता की दर्दनाक मौत हो गई। सोमवार की सुबह गोपाल नगर निवासी प्रवक्ता 47 वर्षीय उपकार वार्ष्णेय पुत्र स्व. सतीश चंद्र शेरगढ़ पुल के नीचे से अपने घर की तरफ जा रहे थे तभी आगरा की तरफ से दिल्ली की तरफ जाने वाली ट्रेन की चपेट में आ गये जिससे मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई।

सूचना पर जीआरपी पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और मृतक की शिनाख्त करते हुए शव को पोस्टमार्टम गृह भेज दिया। मृतक एनवी इंटर कालेज में प्रवक्ता के रूप में कर रहे थे।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat