HomeLucknowतीन दिवसीय ऐनस्थीसिया रिफ्ररेशर कोर्स का दूसरेा दिन शुरू

तीन दिवसीय ऐनस्थीसिया रिफ्ररेशर कोर्स का दूसरेा दिन शुरू

तीन दिवसीय ऐनस्थीसिया रिफ्ररेशर कोर्स का दूसरेा दिन शुरू

तेजस टूडे ब्यूरो
आरएल पाण्डेय
लखनऊ। डा. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ के एनेस्थीसियालाॅजी एवं क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग द्वारा तीन दिवसीय ऐनस्थीसिया रिफ्ररेशर कोर्स के दूसरे दिन का प्रारम्भ डा. राकेश कुमार व डा. मनोज त्रिपाठी ने सांस सम्बन्धित होने वाली समस्याओं के निदान की जानकारी देते हुये किया।
एसजीपीजीआईएमएस के डा0 प्रभात तिवारी ने हृदय वाल्ब से पीड़ित मरीजों के आपरेशन के दौरान बरतनी जाने वाली सावधानी की जानकारी दिया। डा0 दीपक टेम्पे ने हार्ट अटैक के मरीजों की सर्जरी में एनेस्थीसिया देने के दौरान क्या-क्या सावधानी बरतनी हैं, की जानकारी छात्रों को दिया। एनेस्थीसिया रिफ्ररेशर कोर्स के उद्घाटन समारोह में लोहिया संस्थान के निदेशक प्रो0 सी0एम0 सिंह, डीन प्रो0 प्रद्युम सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो0 अजय सिंह, सैफई विश्वविद्यालय के पूर्व वी0सी0 प्रो0 (ब्रिगे0) टी0 प्रभाकर व प्रो0 पी0के0 सिंह, पद्मभूषण प्रो0 बी0के0 राव, एनेस्थीसिया विभाग के अध्यक्ष प्रो0 पी0के0 दास व कार्स संचालक डा0 शिवानी रस्तोगी ने छात्रों को इस कोर्स में प्रतिभाग हेतु लाभों का व्याख्यान किया।
डा0 मुरलीधर कांची नारायणा अस्पताल हैदराबाद ने हृदय रोगों की विस्तृत जानकारी दी। अन्त में पैनल डिस्कसन के दौरान डा0 संजय अग्रवाल (देहरादून), डा0 दीपक टेम्पे (दिल्ली), डा0 लोकेन्द्र (लखनऊ), डा0 राजेश मीना (बनारस), डा0 देवेन्द्र सिंह (मैक्स अस्पताल) ने एनेस्थीसिया के छात्रों की नौकरी के बारे में जानकारी दी। इस व्याख्यान की समिति में लोहिया संस्थान के डा0 एस0एस0 नाथ व डा0 कृति नागर शामिल थे। एनेस्थीसिया रिफ्ररेशर कोर्स के दौरान विभागाध्यक्ष प्रो0 पी0के0 दास, प्रो0 शशी श्रीवास्वत, डा0 ममता हरजाई, डा0 शिवानी रस्तोगी डा0 अनुराग अग्रवाल, डा0 मनोज गिरी, डा0 वीरेन्द्र कुमार, डा0 शिल्पी मिश्रा, डा0 सूरज कुमार, डा0 समीक्षा पराशर समेत अन्य संकाय सदस्य, सीनियर रेजीडेंट्स व जूनियर रेजीडेंट्स शामिल थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read