आमजन की शिकायतों का प्राथमिकता पर हो निस्तारण: सीडीओ

आमजन की शिकायतों का प्राथमिकता पर हो निस्तारण: सीडीओ

तेजस टूडे ब्यूरो
अंकित सक्सेना
बदायूं। मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार ने तहसील बिल्सी में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को आमजन की शिकायतों का गुणवत्तापरक व समयबद्ध निस्तारण करने के लिए कहा। साथ ही कहा कि आमजन की शिकायतों का निस्तारण मुख्यमंत्री जी की प्राथमिकताओं में है, इसलिए अधिकारी गंभीरता से कार्य करें। संपूर्ण समाधान दिवस पर 67 शिकायती व प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिनमें से 2 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
प्रभारी जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस आमजन की शिकायतों को जानने व उनके निस्तारण का एक अच्छा प्लेटफार्म है। भूमि विवाद से संबंधित शिकायतों के निस्तारण के लिए पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जाकर निस्तारण कराया जाए। निस्तारण में शिकायतकर्ता की संतुष्टि आवश्यक है इस बात का विशेष ध्यान रखा जाय। संपूर्ण समाधान दिवस पर राजस्व सम्बंधी 37, अन्य 40 तथा कुल 67 शिकायती व प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिनमें से 2 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया तथा शेष के गुणवत्तापरक व समयबद्ध निस्तारण के निर्देश अधिकारियों को दिये गये।
सम्पूर्ण समाधान दिवस पर किसान पंजीकरण का मेगा कैम्प भी तहसील बिलसी में लगाया गया था जहां 43 किसानों ने अवना पंजीकरण कराया। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं की गोदभराई, नवजात बच्चों का अन्नप्रासन भी कराया गया तथा फेमिली आई भी बनाने के साथ विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को लाभांवित किया गया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी बिल्सी रिपुदमन सिंह सहित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA