जौनपुरवासियों को मिली पीएनजी नेचुरल गैस की सौगात
आशीष श्रीवास्तव
जौनपुर। इंडियन ऑयल अडानी गैस प्राइवेट लिमिटेड ने धरणीधरपुर टाउन में राकेश साहू के यहां पहले पीएनजी कनेक्शन का शुभारंभ किया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी नगर पालिका संतोष मिश्र ने फीता काटकर किचन में लाइटर से गैस चूल्हा जलाकर उद्घाटन किया।

इस मौके पर प्रबंधक विकल्प शुक्ला ने जानकारी दी तो उप प्रबंधक प्रोजेक्ट सनी चंद्रायन ने बताया कि बहुत जल्दी ही अन्य घरों को भी पीएनजी से जोड़ा जाएगा। कार्यक्रम का संचालन राजेश मिश्रा उप प्रबंधक ने किया। इस अवसर पर गिरिजेश शर्मा, राजेश सिंह, कृतार्थ, मोनू, अभिषेक सिंह, प्रद्युम्न, उत्तम गुप्ता आदि मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















