Jaunpur News : 32 लाभार्थियों को मिला गैस कनेक्शन
विवेक सिंह
जफराबाद, जौनपुर। सिरकोनी विकास खण्ड के वीरभानपुर गांव में रविवार को 32 लाभार्थियों को उज्ववला योजना के तहत निशुल्क गैस कनेक्शन दिया गया।

भाजपा नेता शशिकांत चौबे तथा प्रधान श्रीमती मंजू देवी के हाथों गैस सिलेंडर, चूल्हा, रेगुलेटर दिया गया। लाभार्थियों में हीरावती देवी, संगीता पाठक, कलावती, लालती देवी, मीरा देवी, राजकुमारी, अनिता देवी, चंदनी आदि रहीं। इस मौके पर समाजसेवी सत्य प्रकाश सिंह, विवेक सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















