HomeTrendingपुलिस ने यात्री के खोये बैग को सकुशल बरामद करके स्वामी को...

पुलिस ने यात्री के खोये बैग को सकुशल बरामद करके स्वामी को सौंपा

  • पुलिस ने यात्री के खोये बैग को सकुशल बरामद करके स्वामी को सौंपा

तेजस टूडे ब्यूरो
रूपा गोयल
बांदा। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में थाना बदौसा पुलिस की तत्परता से यात्री के खोए हुए बैग को सकुशल बरामद कर उसके स्वामी को सुपुर्द किया गया। गौरतलब है कि 15 नवंबर को सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई कि कामता सिंह निवासी भरखरी थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा जो कानपुर से मानिकपुर जा रही बस से बदौसा जनपद बांदा की यात्रा कर रहे थे, इसी दौरान उनका बैग बस में छूट गया था। इसमें श्वास संबंधी दवाइयां, कपड़े एवं कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे हुए थे। उक्त सूचना का तत्काल संज्ञान लेते हुए थाना बदौसा पुलिस द्वारा आवेदक से वार्ता कर बस के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई तथा बस के कंडक्टर से संपर्क स्थापित किया गया। पुलिस द्वारा आवेदक एवं बस कंडक्टर के मध्य वार्ता भी कराई गई जिसके परिणामस्वरूप आवेदक का खोया हुआ बैग प्राप्त हो गया। थाना बदौसा पुलिस द्वारा आवश्यक समन्वय स्थापित कर बैग उसके स्वामी को सकुशल सुपुर्द कर दिया गया। बैग प्राप्त होने पर व्यक्ति द्वारा बांदा पुलिस की तत्परता एवं सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया।

 

 

 

 

Must Read