बाइक से जा रहे युवक को बोलेरो ने मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत
तेजस टूडे ब्यूरो
अमित त्रिवेदी
हरदोई। जनपद के हरपालपुर थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में बोलेरो की जोरदार टक्कर से बाइक सवार (23) वर्षीय अजय की दर्दनाक मौत हो गयी। अजय कुमार जनपद फतेहगढ़ के सिविल लाइन का रहने वाला था और अपने ननिहाल जो बिलग्राम क्षेत्र में है और वहीं जा रहा था तभी हरपालपुर तिराहे पर साण्डी की ओर से आ रही बोलेरो ने टक्कर मार दी इससे अजय की मौके पर ही मौत हो गई। घटना जैसे ही मृतक के मामा अधिवक्ता राम प्रताप यादव को मिली तो वह भी रोते बिलखते घटनास्थल पहुंच गये। सड़क सुरक्षा माह से लेकर तमाम दावे तो प्रशासन करता है लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। अगर सख्ती से नियमों का पालन कराया जाता तो तमाम दुर्घटनाओं में मरने वाले लोगों कि जान बच सकती थी।











