पुलिस ने वारंटी को किया गिरफ्तार
तेजस टूडे ब्यूरो
बृजेन्द्र कुमार
मुस्करा, हमीरपुर। न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में मुस्करा थाना पुलिस ने आबकारी अधिनियम के मामले में वारंटी अभियुक्त भरत कुमार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस के अनुसार भरत कुमार पुत्र अज्ञात निवासी ग्राम बिहुँनी कला झूमर का डेरा थाना मुस्करा के खिलाफ धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मामला संबंधित है। न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में पुलिस टीम ने ग्राम बिहुँनी कला से उसे गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी की कार्रवाई उपनिरीक्षक दिलीप सिंह और कांस्टेबल ईश्वर प्रसाद की टीम ने किया। पुलिस ने बताया कि वारंट के अनुपालन में अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।













