HomeTrendingजिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मतदान केन्द्रों एवं स्ट्रांग रूम का किया...

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मतदान केन्द्रों एवं स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण

  • जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मतदान केन्द्रों एवं स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण

तेजस टूडे ब्यूरो
अमित त्रिवेदी
हरदोई। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लखनऊ खंड शिक्षक एवं लखनऊ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा ने क्षेत्र पंचायत कार्यालय माधौगंज एवं राजकीय इंटर कालेज हरदोई स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने मतदान केंद्रों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता, प्रवेश एवं निकास की व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था आदि को भी देखा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी मतदान केंद्रों पर आवश्यक प्रबंध समय से सुनिश्चित किये जाए। मतदान केंद्रों के परिसर में पर्याप्त संकेतक लगाए जाए, जिससे मतदाताओं अपने मतदेय स्थल तक पहुंचने में कोई भी असुविधा न हो। साथ ही मानकों के अनुरूप सुरक्षा प्रबन्ध सुनिश्चित किये जाने के निर्देश भी जिलाधिकारी ने दिए। जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कालेज हरदोई में बनाये गए स्ट्रांग रूम आदि का भी निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा ने सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये।

 

 

 

 

 

Must Read