राष्ट्रीय सवर्ण परिषद ने मनायी अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जयन्ती
तेजस टूडे ब्यूरो
संदीप पाण्डेय
रायबरेली। राष्ट्रीय सवर्ण परिषद (आरएसपी) टीम द्वारा जिलाध्यक्ष सुधीर तिवारी के नेतृत्व में परशदेपुर कस्बा स्थित श्री योगेश्वर हायर सेकेंड्री स्कूल के बच्चों के साथ अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती मनाई गई।
इस मौके पर अमर शहीद के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के जिलाध्यक्ष सुधीर तिवारी ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत, युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत, अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद की जयंती पर मैं उन्हें नमन करता हूँ। आज़ादी के दीवाने और अन्याय के खिलाफ डटकर लड़ने वाले चंद्रशेखर आज़ाद ने हमें सिखाया कि वतन से बड़ा कोई धर्म नहीं और बलिदान से बड़ी कोई पूजा नहीं। आज भी इस देश की मिट्टी में उनकी क्रांति की गूंज सुनाई देती है और हर युवा के हृदय में उनका साहस प्रेरणा बनकर धड़कता है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक राधेश्याम सिंह, प्रधानाचार्य योगेश सिंह, राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के जिला प्रचारक जे.के. शुक्ला, जिला महासचिव शैलेन्द्र श्रीवास्तव, जिला संगठन मंत्री योगेन्द्र प्रताप सिंह, जिला कार्यकारिणी सदस्य आशीष तिवारी सहित विद्यालय के अध्यापक व छात्र मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














