Sunday, June 14, 2026
HomeTrendingराष्ट्र सेवा के लिये समर्पित युवाओं का निर्माण ही एनसीसी का उद्देश्य:...

राष्ट्र सेवा के लिये समर्पित युवाओं का निर्माण ही एनसीसी का उद्देश्य: लेफ्टिनेंट कर्नल

-

  • राष्ट्र सेवा के लिये समर्पित युवाओं का निर्माण ही एनसीसी का उद्देश्य: लेफ्टिनेंट कर्नल

तेजस टूडे ब्यूरो
जितेन्द्र सिंह चौधरी/शुभांशू जायसवाल
वाराणसी। बच्छाव स्थित सनबीम सनसिटी विद्यालय परिसर में 100 यूपी बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर–311 का शुभारंभ अत्यंत गरिमामय, अनुशासित एवं राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत वातावरण में संपन्न हुआ। शिविर के दूसरे दिन आयोजित औपचारिक उद्घाटन समारोह में अधिकारियों एवं कैडेटों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की। पूरे परिसर में अनुशासन, उत्साह एवं ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिला।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल राकेश रोशन ने कहा कि राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) का मूल उद्देश्य राष्ट्र के लिए ऐसे जागरूक, अनुशासित, कर्तव्यनिष्ठ एवं नेतृत्व क्षमता से परिपूर्ण युवाओं का निर्माण करना है जो हर परिस्थिति में राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए सेवा के लिए सदैव तत्पर रहें। एनसीसी केवल एक प्रशिक्षण संस्था नहीं, बल्कि युवाओं के सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास का सशक्त माध्यम है, जो उनमें आत्मविश्वास, साहस, अनुशासन एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना का विकास करती है।
उन्होंने आगे कहा कि एनसीसी देश के विभिन्न क्षेत्रों में नेतृत्व प्रदान करने वाले सक्षम एवं प्रशिक्षित युवाओं को तैयार करने का कार्य कर रही है। आज के कैडेट ही भविष्य के जिम्मेदार नागरिक, प्रशासक, सैनिक एवं समाजसेवी बनकर राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कैडेटों से शिविर के प्रत्येक प्रशिक्षण सत्र को गंभीरता एवं समर्पण के साथ ग्रहण करने का आह्वान किया।
डिप्टी कैंप कमांडेंट संजेश राय ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में अनुशासन के महत्व पर विशेष बल देते हुए कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने की सबसे बड़ी एवं अनिवार्य कुंजी अनुशासन ही है। एक अनुशासित व्यक्ति ही अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है तथा समाज एवं राष्ट्र के लिए आदर्श बन सकता है। कैडेटों को शिविर की दिनचर्या, प्रशिक्षण गतिविधियों एवं नियमों का पूर्ण निष्ठा एवं गंभीरता से पालन करने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान मेजर डॉ. अरविंद सिंह ने अपने ओजस्वी एवं प्रेरणादायक उद्बोधन से कैडेटों में नई ऊर्जा एवं उत्साह का संचार किया। उन्होंने कैडेटों को जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच एवं राष्ट्रसेवा की भावना को अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम, समर्पण एवं दृढ़ इच्छाशक्ति ही सफलता का वास्तविक आधार है। उनके प्रेरक विचारों ने उपस्थित कैडेटों को अत्यंत उत्साहित एवं ऊर्जावान बना दिया। शिविर के दौरान कैडेटों की प्रत्येक गतिविधि का सूक्ष्म निरीक्षण किया जाएगा, ताकि उनकी प्रतिभा, कौशल एवं क्षमता के अनुरूप उचित मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण प्रदान किया जा सके। उनका उद्देश्य प्रत्येक कैडेट के व्यक्तित्व को निखारना एवं उनमें नेतृत्व क्षमता का विकास करना है।
उक्त अवसर पर एनसीसी अधिकारी देव नारायण सिंह, उषा बालचंदानी, मयंक सिंह, भीम शंकर मिश्रा, सुनील कुमार, राजकुमार जायसवाल, गिरीश गोधानी सहित अन्य पीआई स्टाफ एवं प्रशिक्षकगण उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

LATEST POSTS

Jaunpur News: सड़क पर टूटकर लटका बिजली का पोल दुर्घटना को दे रहा दावत

सड़क पर टूटकर लटका बिजली का पोल दुर्घटना को दे रहा दावत सोगर विद्युत उपकेन्द्र से प्रभावित क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप, उपभोक्ता परेशान...

Jaunpur News: योग से जागता है ऊर्जा और आत्मविश्वास: कुलपति

योग से जागता है ऊर्जा और आत्मविश्वास: कुलपति 600 एनसीसी कैडेटों को कराया गया योगाभ्यासतेजस टूडे सं. विरेन्द्र यादव सरायख्वाजा, जौनपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व...

Jaunpur News: पीयूकैट-2026: आवेदन की अन्तिम तिथि 20 जून तक बढ़ी

पीयूकैट-2026: आवेदन की अन्तिम तिथि 20 जून तक बढ़ीतेजस टूडे सं. विरेन्द्र यादव सरायख्वाजा, जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में विश्वविद्यालय परिसर में संचालित...

Jaunpur News: जौनपुर की अदिति एवं संध्या सब जूनियर स्टेट बॉक्सिंग चैम्पियनशिप के लिये रवाना

जौनपुर की अदिति एवं संध्या सब जूनियर स्टेट बॉक्सिंग चैम्पियनशिप के लिये रवानातेजस टूडे सं. अजय विश्वकर्मा सिद्दीकपुर, जौनपुर। सहारनपुर में 15 से 18 जून तक...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular