हौसला ट्रस्ट की ओर से ‘नशा मुक्त नसीराबाद’ अभियान की हुई घोषणा
‘नशा मुक्त नसीराबाद’ अभियान का हुआ लोकार्पण
तेजस टूडे सं.
अनुभव शुक्ला
नसीराबाद, रायबरेली। नगर पंचायत नसीराबाद में हैं मियाँ फार्मेसी के सामने आयोजित “जनसेवा समर्पण समारोह” में हौसला ट्रस्ट द्वारा मानव सेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए विभिन्न सामाजिक संस्थाओं को आम जनमानस के उपयोग के लिए 3 मार्च्यूरी फ्रीज़र समर्पित किए गए। ये फ्रीजर प्राचीन शिव मंदिर प्रबंधन समिति, शिया इस्ना अशरी चौपर समिति और मस्जिद कोठी नसीराबाद में रखे जायेंगे जहाँ आवश्यकतानुसार आम जनमानस इनका उपयोग कर सकता है। इस मौके पर नशा मुक्त नसीराबाद अभियान का भी शुभारम्भ किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित उपजिलाधिकारी मिथिलेश त्रिपाठी ने हौसला ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए इस प्रकार के संगठनों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। जनहित और मानव सेवा से जुड़े कार्य समाज में जागरूकता और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने “नशा मुक्त नसीराबाद” अभियान को समय की आवश्यकता बताते हुए इसके लिए हर संभव प्रशासनिक सहयोग का आश्वासन दिया ।कार्यक्रम का संचालन करते हुए हौसला ट्रस्ट के सचिव सैयद हुसैन शम्सी ने ट्रस्ट की ओर से किए जा रहे विभिन्न जनहित कार्यों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करते हुए कहा कि ट्रस्ट मुंबई में शिक्षा, स्वास्थ्य, खेलकूद एवं सामाजिक सहयोग के क्षेत्र में निरंतर कार्य करता रहा है और नसीराबाद में भविष्य में भी समाजहित के कार्यों को और व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाया जाएगा।
हौसला ट्रस्ट की ओर से “नशा मुक्त नसीराबाद” अभियान की घोषणा की गई। नशामुक्त नसीराबाद अभियान के तहत एक विशेष बैनर का लोकार्पण थाना प्रभारी पवन सोनकर ने करते हुए कहा कि सामाजिक संस्थाओं द्वारा जनहित के लिए किए जा रहे ऐसे कार्य समाज को नई दिशा देने का कार्य करते हैं और नशे के खिलाफ लड़ाई केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। समाजसेवी और शिक्षा क्षेत्र में सक्रिय अभिषेक राय ने हौसला ट्रस्ट के इस कार्य की खुल कर प्रशंसा करते हुए कहा कि हमारा सहयोग हमेशा इस ट्रस्ट को रहेगा, हर सामाजिक कार्य में हम सहभागी रहेंगे। अंत में कार्यक्रम के मुख्य आयोजनकर्ता सैयद मोहम्मद इलियास ने सभी अतिथियों, प्रशासनिक अधिकारियों, सामाजिक संस्थाओं तथा बड़ी संख्या में उपस्थित स्थानीय नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि समाज के सहयोग और विश्वास से ही ऐसे जनहित कार्य सफल हो पाते हैं तथा भविष्य में भी हौसला ट्रस्ट इसी समर्पण के साथ समाज सेवा के कार्य करता रहेगा। कार्यक्रम में डॉ. श्याम सुंदर तिवारी, युनुस वकील, प्रधान संघ के अध्यक्ष वी पासवान, तुलसी प्रधान, सहदेव सिंह प्रधान, आलम प्रधान, मोहम्मद नबी, मोहम्मद अकरम ,सभासद कंबर सहित सैकड़ो की संख्या में स्थानीय एवं क्षेत्रीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA







