जिला अस्पताल में बड़ी लापरवाही
18 मई से खराब पड़ी केबिल, जनरेटर में लगी आग
हड़कम्प: डायलिसिस सेवा ठप होने के आसार
तेजस टूडे ब्यूरो
जौनपुर। जिला अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की गंभीर लापरवाही सामने आई है। जानकारी के अनुसार अस्पताल में बीते 18 मई से बिजली की केबिल खराब पड़ी हुई है जिसकी जानकारी सीएमएस को भी दी जा चुकी है लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं कराया गया।
बिजली व्यवस्था बाधित होने के कारण अस्पताल में डायलिसिस की सुविधा जनरेटर के सहारे संचालित की जा रही थी। इसी बीच दोपहर जनरेटर में अचानक आग लग गई जिससे अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि जिला अस्पताल में प्रतिदिन लगभग 40 मरीजों का डायलिसिस किया जाता है। जनरेटर में आग लगने के बाद अब कल से डायलिसिस सेवा प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है जिससे मरीजों और उनके परिजनों की चिंता बढ़ गई है।
एक मरीज ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि अस्पताल में पिछले कई दिनों से बिजली व्यवस्था की समस्या बनी हुई थी लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा इसे गंभीरता से नहीं लिया गया। मरीज ने कहा कि डायलिसिस जैसी जरूरी सुविधा प्रभावित होने से मरीजों की जान पर खतरा मंडरा रहा है। मरीजों का आरोप है कि समय रहते खराब केबिल को ठीक करा दिया जाता तो ऐसी स्थिति उत्पन्न नहीं होती। वहीं अस्पताल प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA







