विद्युत विभाग की लापरवाही राहगीरों पर पड़ सकती है भारी
जयशंकर दूबे एडवोकेट
धम्मौर, सुल्तानपुर। विद्युत विभाग की लापरवाही लोगों की जान पर भारी पड़ सकती है। आलम यह है कि धम्मौर पावर हाउस अंतर्गत ग्राम रेवती का पुरवा के समीप हवा में लटकते हुए बिजली के क्राशफ्रेम से झूलता हाईटेंशन लाइन के तार के पास से लोगों को निकलना पड़ता है। स्थानीय राहगीर और बच्चे भी इस मार्ग से निकलते हैं। यहां से निकलने वाले लोगों को हर समय जान का खतरा बना रहता है और वे लोग दहशत में जीने को मजबूर हैं। सवाल यह है कि यदि हवा में झूलता हाईटेंशन तार टूट कर जमीन पर गिरा और दुर्घटना हुई तो उसका जिम्मेदार कौन होगा?
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













