निराश्रित पशुओं के पकड़ने का अभियान महज खानापूर्ति
जयशंकर दूबे/राजीव शुक्ल
धम्मौर, सुल्तानपुर। स्थानीय क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुर्घटना तथा किसानों के लिए मुसीबत का सबब बने निराश्रित पशुओं के धरपकड़ के लिए विकास खंड दुबेपुर की ओर से शुक्रवार को अभियान चलाया गया। धम्मौर में रोड पर दोपहर के करीब चलाए गए अभियान में दर्जनों निराश्रित पशुओं में सिर्फ चंद निराश्रित पशुओं को पकड़कर अभियान की इतिश्री कर दी गई। जानकारी के अनुसार पकड़े गए पशुओं को वाहन पर लाद कर उन्हें निराश्रित पशु आश्रय स्थल पर पहुंचाया गया।
स्थानीय लोगों की माने तो आए दिन क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर पशुओं का डेरा लगा रहता है जिसको लेकर विकासखंड के अधिकारियों को बार-बार अवगत कराया जाता रहा किंतु शुक्रवार को ग्राम सचिव रमेश मौर्या द्वारा अभियान चलाया तो गया लेकिन वहां मौजूद दर्जनों निराश्रित पशुओं में सिर्फ 4 या 6 पशुओं को ले जाकर अभियान की इतिश्री कर दी गई। ऐसे में स्थानीय लोगों का कहना है कि किसानों व वाहन चालकों की समस्या अभी बरकरार है। समस्या से निजात मिलता दिखाई नहीं पड़ रहा है। इस बाबत दूबेपुर खंड विकास अधिकारी से संपर्क साधने का प्रयास किया गया लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













