वृद्धा की जमीन पर कब्जा करने वाले पर मेहरबान इंचार्ज ने पीड़ित को चौकी में बैठाया
संदीप पाण्डेय
रायबरेली। न खाता, न बही जो चौकी इंचार्ज कहें वही सही यह कहावत शहर के सिविल लाइन चौकी इंचार्ज पर फिट बैठती है, क्योंकि आज एक मामला जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा जहां पर शहर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन के पास रहने वाली एक वृद्धा ने प्रार्थना पत्र देकर रेस्टोरेंट्स संचालक पर जमीन कब्जा करने का आरोप लगाया है। अब इस मामले में चौकी इंचार्ज की भूमिका संदेह के घेरे में है।
मालूम हो कि वृद्धा पार्वती देवी अत्यंत गरीब हैं और अपने बेटे के साथ सिविल लाइन के पास रहती हैं।
उनका आरोप है कि बगल में बने रेस्टोरेंट संचालक विपिन यादव उनके घर के पीछे के हिस्से में निर्माण करवाना चाहते हैं इस मामले में चौकी इंचार्ज की भूमिका संदेह के घेरे में इसलिए है, क्योंकि सिविल लाइन चौकी इंचार्ज अनिल यादव ने वृद्धा के पीछे के निकास को बंद करने का प्रयास करने वाले विपिन यादव के स्थान पर वृद्धा के बेटे अतुल गुप्ता को ही चौकी में बैठा लिया और उसके ऊपर दबाव बनाया।
मौके पर अगर देखा जाए तो साफ स्पष्ट होता है कि बगल के होटल संचालक वृद्धा के आवास के पीछे के आने-जाने के रास्ते को बंद करके वहां कब्जा करना चाहते हैं। इस मामले में चौकी इंचार्ज के ऊपर जातिवाद का आरोप भी लग रहा है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













