लहरपुर के मिडकेयर अस्पताल का हाल नाम बड़े दर्शन छोटे
जवाब दे नवीउल्ला अस्पताल के गेट पर लिखे उपचार करने वाले डॉक्टर कहां गये?
विशाल रस्तोगी
सीतापुर। लहरपुर में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के चलते मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा हैं। ऐसे ही एक प्राइवेट अस्पताल का नाम चर्चाओं के दौर से गुजर रहा है। लहरपुर के इस प्राइवेट अस्पताल की देख रेख और मरीजों को रंग बिरंगी गोलियां बांटने का काम यहां के नवी उल्ला कर रहे है। जो एक बीएमएस होने बताये जा रहे है लेकिन अस्पताल की दीवारों पर लगी तखती में हाई फाई डाक्टरों के नाम लिखे है।













