बैंक डकैती करने आये अपराधियों व पुलिस के बीच हुई मुठभेड़, एक अपराधी ढेर, दो गिरफ्तार
नीरज कुमार
धनबाद (झारखंड)। झारखंड की कोल नगरी धनबाद के बैंक मोड़ थाना क्षेत्र में गुरुद्वारा के सामने स्थित मुथूट फाइनांस कंपनी में डकैती करने आये अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में पुलिस ने एक अपराधी को मार गिराया है। प्राथमिक सूचना के मुताबिक अपराधी पांच की संख्या में फाइनांस कंपनी को लूटने आये थे। बताया जा रहा है कि सभी लुटेरे बाहर के हैं। वहीं मुठभेड़ के बाद दो लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि कुछ लुटेरे भागने में सफल रहे हैं। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है. वहीं धनबाद एसएसपी संजीव कुमार घटनास्थल पहुंचे और पूरे घटनाक्रम का जायजा लिया।













