गैंगरेप से दहला जिले का यह गांव, पढ़िए पूरी खबर….
विशाल रस्तोगी
सीतापुर। तालगांव इलाके में असलहा बन्द बाइक सवार दो युवकों द्वारा एक दलित महिला संग हुए सामूहिक बलात्कार का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित महिला ने आईजीआरएस के माध्यम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। हुई इस सनसनी खेज घटना के बावत फिलहाल तालगांव पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार मानपुर थाना क्षेत्र की एक दलित महिला ने दो युवकों पर सामूहिक बलात्कार का आरोप लगाया है।













