सांसद ने दिशा की बैठक में अधिकारियों को दिये निर्देश
963142
तेजस टूडे ब्यूरो
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
Previous article
Next article
जल जीवन मिशन के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मैन पावर बढ़ाकर जल जीवन मिशन के अवशेष कार्यों को पूर्ण कराएं। जिलाधिकारी से कहा कि जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा बैठक अलग से जनप्रतिनिधियों के साथ कराएं। कहा कि जिन गांवों में शुद्ध पेयजल पहुंचाया गया है तथा जिन गलियों व सड़कों का कार्य कराया गया है, उसकी सूची फोटोग्राफ सहित जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराएं। विद्युत विभाग के अधिकारियों से कहा कि खराब ट्रांसफार्मर को तत्काल बदलवाएं तथा जनपद में किसी प्रकार विद्युत की समस्या न होने पाएं। कहा कि विभागीय अधिकारियों के फोन में जनप्रतिनिधियों का नंबर फीड कराएं ताकि जनप्रतिनिधि द्वारा फोन करने पर उत्तर मिले। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व से कहा कि अभियान चलाकर चकरोड व गांव सभा की जो शासकीय जमीनों की माप कराए ताकि उन जमीनों पर विकास कार्य कराए जा सके। सांसद ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद में जो भी विकास कार्य कराए जा रहे हैं, वह गुणवत्ता पूर्ण होना चाहिए तथा इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। बैठक का संचालन परियोजना निदेशक डीआरडीए सच्चिदानंद प्रसाद द्वारा किया गया। इस मौके पर सदर विधायक अनिल प्रधान, मऊ-मानिकपुर विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी, नगर पालिका अध्यक्ष नरेन्द्र गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख पहाड़ी सुशील द्विवेदी, मानिकपुर अरविंद मिश्रा, रामनगर गंगाधर मिश्रा, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन, मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर, जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व उमेश चन्द्र निगम, प्रभागीय वनाधिकारी प्रत्यूष कुमार कटियार, समिति के सदस्य द्वारिका सिंह पटेल, जनार्दन सिंह पटेल, सुनैना देवी कुरील, निर्मला देवी, सीताराम, रामकिशोर, सांसद प्रतिनिधि अंकुर सिंह पटेल सहित अपर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ एमके जतारया, उप निदेशक कृषि राजकुमार, डीसी मनरेगा धर्मजीत सिंह, डीसी एनआरएलएम ओमप्रकाश मिश्र, जिला पंचायत राज अधिकारी इंद्र नारायण सिंह आदि मौजूद रहे।








