किसान ने किसान पंचायत कर समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन
963171
तेजस टूडे ब्यूरो
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
Previous article
किसान पंचायत में तहसील प्रभारी नीलकंठ द्विवेदी ने बताया कि नमामि गंगे योजना के तहत कार्य के दौरान गांवों की गलियों में लाइन बिछाकर सड़कों को उखाड़ दिया गया। जिससे गांव में पानी तो उपलब्ध हो गया, लेकिन सड़कों पर चलना दुश्वार हो गया है। कहा कि पश्चिमी पताई एवं सिलौटा पम्प कैनाल द्वारा संचालित नहरों की सफाई कराते हुए पानी टेल तक पहुंचाया जाएं। सदर तहसील कर्वी में ब्लॉक अध्यक्ष नरेश सिंह ने कहा कि सालों से हदबंदी के लंबित पड़े मामलों को अविलंब निपटाएं जाए। कई बार मांग करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। संग्रामपुर-खोही के किसानों ने बताया कि नल खराब होने के कारण गंदा पानी निकलता है। हैंडपंप का रिबोर कराकर पानी की समस्या का समाधान होना चाहिए। जिला मीडिया प्रभारी देवेन्द्र सिंह ने कहा कि गांवों में बने गौशालाओं में 30 जून तक जानवरों को संरक्षित किया जाए। बताया कि तहसील परिसर में पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं है तथा वहां लगा वाटर कूलर शोपीस बना हुआ है। इसके साथ ही बताया कि वरासत के लिए किसानों को कानूनगो द्वारा रिपोर्ट लगाने के नाम पर बार-बार लौटाया जाता है। जिससे किसानों में भारी आक्रोश है। इन समस्याओं के सम्बन्ध में भाकियू पदाधिकारियों ने मऊ में उपजिलाधिकारी सौरभ यादव व सदर ब्लाक में नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर निस्तारण की मांग की। इस मौके पर नरेश तिवारी, शत्रुघ्न सिंह, पप्पू सिंह, संतगोपाल, रामेश्वर, शिव सिंह, कमलेश पटेल, राममिलन, रमाशंकर मिश्र, श्रीकेशन राजपूत आदि किसान मौजूद रहे।








