बदमाशों ने की कुल्हाड़ी से काटकर किसान की हत्या | #TejasToday
बरेली। जिले के शेरगढ़ में आधा दर्जन बदमाशों ने हमला बोलकर एक किसान की हत्या कर दी। कुल्हाड़ी से काटकर किसान को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हमलावर बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। एसपी देहात के नेतृत्व में पुलिस टीमें गांव में पहुंची हैं।









