HomeJaunpurटीचर कर रहा था लोगों की जिन्दगी से खिलवाड़, मौत के बाद...

टीचर कर रहा था लोगों की जिन्दगी से खिलवाड़, मौत के बाद हुआ खुलासा | #TejasToday

टीचर कर रहा था लोगों की जिन्दगी से खिलवाड़, मौत के बाद हुआ खुलासा | #TejasToday

बाराबंकी। सफरदरगंज स्थित इंटर कालेज में तैनात सरकारी अध्यापक शिवेन्द्र पटेल (45) लखनऊ में फर्जी डॉक्टर बनकर कोरोना संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेशन में करके इलाज कर रहा था। उसने दस्तावेजों में बाकायदा नव्या क्योर मेडिक्स नाम से एक मेडिकल सेन्टर बना रखा था जिसमें वह कई डॉक्टर होने का दावा करता था। उसके झांसे में फंसे एक मरीज की मौत हो गई।
इस मरीज की पत्नी से उसने सात दिन में दो लाख रुपये ऐंठ लिए थे। हालत बिगड़ने पर पत्नी अपने पति को डीआरडीओ अस्पताल ले गई जहां उसकी मौत हो गई। इसके बाद ही पीड़िता ने चिनहट पुलिस को सूचना दी तो अध्यापक की इस करतूत का खुलासा हुआ। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या व धोखाधड़ी की धारा में एफआईआर दर्ज कर आरोपी अध्यापक को बुधवार रात को गिरफ्तार कर लिया। उसके अन्य साथियों के बारे में भी पता किया जा रहा है।
एडीसीपी पूर्वी कासिम आब्दी के मुताबिक आरोपी मूल रूप से उन्नाव के सफीपुर का रहने वाला है। यहां वह चिनहट के मटियारी इलाके में रहता था। चिनहट में रहने वाली खुशबू ने एडीसीपी को फोन कर शिवेन्द्र के फर्जीवाड़े के बारे में बताया था। खुशबू ने पुलिस को बताया कि उनके पति वीके वशिष्ठ कोरोना संक्रमित हो गये। इस बीच ही तीन मई को शिवेन्द्र पटेल ने उन्हें पता किया और पति का हाल-चाल लिया। पहले उसने खुद को स्वास्थ्य विभाग का बताया, फिर कहा कि उसका अपना मेडिकल सेन्टर है। डॉक्टरों की टीम है। आपके पति का घर पर ही इलाज हो जायेगा। उनकी टीम रोजाना आयेगी, पूरी निगरानी करेगी और तीन से चार दिन में कोरोना संक्रमण खत्म हो जायेगा। अगर तबियत बीच में खराब होती है तो उनका अस्पताल भी है जहां उनकी पत्नी डॉक्टर है। यह कहकर उसने पहले 50 हजार रुपये जमा कराये। फिर एक टीम उनके घर आयी और सामान्य दवा दी।
पीड़िता ने बताया कि शिवेन्द्र ने उनके घर को ही आईसीयू बनाने की बात कही और ऑक्सीजन गैस के भरे दो सिलेण्डर घर लाये और इसके बाद उनसे डेढ़ लाख रुपये और लिये गये। उनकी एक टीम आती थी जो बुखार लेती, ऑक्सीमीटर से ऑक्सीजन लेवल नापती, फिर चली जाती। खुशबू को दूसरे दिन घर आये लोगों का इलाज देखकर कुछ शक हुआ लेकिन वह विरोध नहीं कर सकी।
इंस्पेक्टर चिनहट धनंजय पाण्डेय के मुताबिक इलाज सही न होने की वजह से तीन दिन में खुशबू के पति की हालत बिगड़ती चली गई। जब उनका ऑक्सीजन लेवल 80 से भी नीचे रहने लगा तो शिवेन्द्र ने कहा कि इन्हें किसी अस्पताल में भर्ती करा दीजिये। पीड़िता ने परिचितों के माध्यम से पति को डीआरडीओ अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन पहले से ही हालत काफी बिगड़ जाने की वजह से उन्हें बचाया नहीं जा सका।
डीसीपी संजीव सुमन ने बताया कि शिवेन्द्र का चयन माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन आयोग के जरिये हुआ था। वह सफदरगंज स्थित फतेहचन्द्र जगदीश राय इण्टर कालेज में जीव विज्ञान का सहायक अध्यापक है। शिवेन्द्र को जब पुलिस ने पकड़ा तो वह पहले पुलिस को उलझाता रहा। फिर उसने कुबूला कि ज्यादा कमाने के चक्कर में उसने ऐसा किया।
पुलिस का कहना है कि शिवेन्द्र अब तक एक दर्जन से अधिक लोगों से कोरोना इलाज के नाम पर वसूली कर चुका है। उसने बताया कि जिनमें कोरोना के लक्षण नहीं थे लेकिन उनकी रिपोर्ट पाजीटिव आयी थी, उन्हें स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दवाईयां देता था। इसमें कई होम आइसोलेशन में अच्छे से रहने की वजह से सही हो गये, पर इसका श्रेय उसने खुद लेकर दो से तीन लाख रुपये की वसूली की। एडीसीपी कासिम ने बताया कि इस बारे में और पड़ताल की जा रही है। इसकी डायरी में कई लोगों के नम्बर मिले हैं। इसके झांसे में फंसे मरीजों का पता कर डॉक्टरों से उनकी कोरोना जांच फिर करायी जायेगी ताकि यह पता चल सके कि वे सब कोरोना निगेटिव हो गये हैं अथवा नहीं।

Admission Open: M.J. Wishing you all a very Happy Mahashivratri on behalf of INTERNATIONAL SCHOOL. Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 | #TejasToday

सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल वीडियो कान्फ्रेंसिंग से जेल बंदियों को दी गयी विधिक जानकारी | #TejasToday जौनपुर। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एमपी सिंह के संरक्षण व कुशल निर्देशन एवं अनुमति से जिला प्राधिकरण के तत्वावधान में बन्दियों को विधिक जानकारी प्रदान करने हेतु मंगलवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला कारागार का निरीक्षण एवं विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस मौम के पर सिविल जज सीडि/प्रभारी सचिव मो. फिरोज ने बन्दियों के अधिकार एवं विशेष रूप से महिला बन्दियों के लिए नालसा द्वारा चलायी जा रही योजना के बारे में बताया। साथ ही नालसा की योजना के अनुरूप जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा गरीब, असहाय एवं निर्बल वर्ग के अक्षम व्यक्तियों को प्रदान करायी जा रही निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में बताया। उन्होंने बन्दियों को बताया कि उपरोक्त प्रकार के बन्दी जेल अधीक्षक अथवा जेल लीगल एड क्लीनिक के माध्यम से जिला प्राधिकरण को प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं। जेल अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि विधिक सहायता हेतु किसी बन्दी का प्रार्थना पत्र प्राप्त होने पर अविलम्ब सूचित करना सुनिश्चित करें। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु कोविड-19 के नियमों के पालन हेतु जागरूक किया गया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक, अन्य सहकर्मी, जेल पीएलवी एवं पुरूष व महिला बन्दीगण उपस्थित रहे।

सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल केराकत के मनबढ़ दरोगा से निषाद बस्ती के लोग परेशान | #TejasToday केराकत, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र में बीती शाम कोतवाली के मनबढ़ दरोगा सुदर्शन यादव द्वारा निषाद बस्ती में जाकर गालियां देते हुए फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी गयी। उक्त गांव निवासी प्रभाकर निषाद ने आरोप लगाते हुए बताया कि हमारे सगे भाई गांव के कई लोगों से पैसा जमा कराकर देने से इंकार कर रहे हैं। बता रहे हैं कि कंपनी भाग गई है, इसलिये अब पैसा नहीं मिलेगा। इसके बाबत प्रार्थना पत्र देने के बावजूद कोई कार्रवाई न होने से प्रभाकर ने अपने भाई का खेत जाने वाले रास्ते को अवरूद्ध कर दिया। इस पर भाई द्वारा कोतवाली में मेरी शिकायत की गयी जिस पर उक्त मनबढ़ दरोगा मेरी अनुपस्थिति में परिवार के सदस्यों को गाली देते हुये मुझे सहित परिवार के सभी लोगों को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दिये। उक्त दरोगा की इस हरकत से जहां पीड़ित और परेशान हो गया, वहीं गांव के अन्य लोग दरोगा से परेशान होकर जिला व पुलिस प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराये।

कोरोना संक्रमण के चलते 19 सितम्बर तक न्यायिक कार्य ठप्प | #TEJASTODAY मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय तहसील के अधिवक्ताओं ने बैठक कर कोरोना संक्रमण को मद्देनजर 19 सितम्बर तक न्यायिक कार्य ठप्प रखने का निर्णय लिया है। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रेम बिहारी यादव की अध्यक्षता में शुक्रवार को साधारण सभा की बैठक बुलाई गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुये अधिवक्ता 19 सितम्बर तक न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। इस मौके पर अधिवक्ताओं ने कहा कि तहसील में वादकारियों व अधिवक्ताओं की बढ़ती भीड़ के कारण सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो पा रहा है जिसके कारण संक्रमण का बराबर खतरा बना हुआ है। ऐसी स्थिति में एहतियात के तौर पर यह निर्णय अति आवश्यक है। बैठक में महामंत्री अजय सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश चंद्र सिन्हा, अशोक श्रीवास्तव, सुरेन्द्र मणि शुक्ला, जगदंबा प्रसाद मिश्र, नागेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव, विनय पाण्डेय, हरि नायक तिवारी, वीरेंद्र भाष्कर यादव, मनमोहन तिवारी आदि उपस्थित रहे।

Must Read