Homeउरईमाफियाओं से मिलकर खनन अधिकारी ने उखाड़ दियेपिलर

माफियाओं से मिलकर खनन अधिकारी ने उखाड़ दियेपिलर

माफियाओं से मिलकर खनन अधिकारी ने उखाड़ दियेपिलर

पीड़ित ने एडीएम से की शिकायत, एसडीएम को मिली जांच
तेजस टूडे ब्यूरो
रविन्द्र चौधरी
उरई, जालौन। बालू माफिया ने खनन अधिकारियों की मिली भगत से किसान के खेत में लगे पिलर उखाड़ दिए और रास्ता बनाकर वाहन निकाल रहे हैं। पीड़ित ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने सोमवार को एडीएम को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। जालौन तहसील के कुठौंद ब्लाक के हरिशंकरपुर मुस्तिकल निवासी अमृतराज पांडेय ने एडीएम को शिकायती पत्र दिया। बताया कि उसका एक खेत गजरौरा दिवारा मौजा में पड़ता है। यमुना के किनारे होने से उसमें बाढ़ आ जाने से बालू आ गई है। अब माफिया उसके खेत के बीच से रास्ता बनाकर खनन कर रहे हैं। 4 अप्रैल को जब वह शिकायत करने जालौन आए थे, तभी उनके खेत में बने पिलर उखाड़ दिए गए। जब पीड़ित ने लेखपाल से पूछा कि किसके आदेश पर पिलर उखाड़े हैं, तो उन्होंने कहा कि खनन अधिकारी का दबाव था। पीड़ित ने बताया कि जब वह एसडीएम के पास पहुंचे तो उन्होंने कहा कि आपको पिलर हटाने पड़ेगे। पीड़ित ने बताया कि उसकी भूमि कृषि योग्य है लेकिन अधिकारी माफियाओं की मिली भगत से उन्हें परेशान कर रहे हैं। पीड़ित ने न्याय की गुहार लगाई है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read