HomeJaunpurघर से निकला अधेड़ अगले दिन घर के सामने रेलवे ट्रैक पर...

घर से निकला अधेड़ अगले दिन घर के सामने रेलवे ट्रैक पर मिला मृत

घर से निकला अधेड़ अगले दिन घर के सामने रेलवे ट्रैक पर मिला मृत

धर्मापुर, जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बालेमऊ गांव में रिश्तेदारी जाने के लिए निकले अधेड़ की घर के सामने से गुजरे गाजीपुर-जौनपुर रेलवे ट्रैक किसी ट्रेन के चपेट में आने से सोमवार की रात मौत हो गई।

घटना का पता मंगलवार की सुबह खेत की तरफ गए ग्रामीणों द्वारा शव देखकर शोर मचाए जाने पर पता चला। मौके पर पहुंची गौराबादशाहपुर पुलिस ने छानबीन करने के बाद शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवा दिया। स्वजनों के अनुसार हीरा लाल यादव 52 पुत्र सोमवार की देर शाम केराकत किसी रिश्तेदारी में जाने के लिए कह कर घर से पैदल ही निकले। मंगलवार की भोर में लगभग पांच बजे खेत की तरफ गए ग्रामीणों को रेलवे ट्रैक के पास किसी का शव नजर आया।

पास जाकर देखने पर उनकी शिनाख्त हीरा लाल के रूप में हुई। सूचना पर पहुंचे स्वजनों ने भी शव की शिनाख्त की। घटना की सूचना पर गौराबादशाहपुर थाने के उप निरीक्षक इष्टदेव पांडेय व मोहन लाल ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read