HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : साथी के समर्थन में उतरा मछलीशहर अधिवक्ता संघ

JAUNPUR NEWS : साथी के समर्थन में उतरा मछलीशहर अधिवक्ता संघ

JAUNPUR NEWS : साथी के समर्थन में उतरा मछलीशहर अधिवक्ता संघ

नारेबाजी कर जताया विरोध, न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता
मछलीशहर, जौनपुर। अधिवक्ता संघ बदलापुर के समर्थन में तहसील अधिवक्ता भी उतर आये। मंगलवार को अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुये जमकर नारेबाजी किया और न्यायिक कार्य से विरत रहे।

अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद की अध्यक्षता में मंगलवार को अधिवक्ता भवन में अधिवक्ताओं की बैठक हुई जिसमें अधिवक्ताओं ने बदलापुर में उपजिलाधिकारी द्वारा अधिवक्ता का चैंबर तोड़फोड़ करने, गिरवाने व अधिवक्ताओं के साथ दुर्व्यवहार करने की भर्त्सना की गई। अधिवक्ताओं ने सर्वसम्मति से बदलापुर अधिवक्ता संघ के समर्थन में न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया।बैठक के बाद अधिवक्ताओं ने जुलूस निकालकर तहसील में नारेबाजी किया।

इस अवसर पर महामंत्री बनवारी राम मौर्य, वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश चंद्र सिन्हा, पीसी विश्वकर्मा, राम आसरे दूबे, अजय सिंह, विनय मौर्या, अनुराग श्रीवास्तव, योगेन्द्र नाथ, अंबिका विंद, आलोक विश्वकर्मा, जगद्ंबा प्रसाद मिश्रा, भरत लाल यादव, अशोक श्रीवास्तव, अच्छे लाल विश्वकर्मा, राजेन्द्र यादव, हरिशंकर यादव, सुरेश मौर्य, बृजेश यादव, अवनीन्द्र दूबे, सुरेन्द्रमणि शुक्ला, आरपी सिंह, जय प्रकाश दुबे, अजय सिंह, महेंद्र मौर्य, रमेश चंद्र यादव, विपिन मौर्य, अमित सिंह, अशोक मिश्रा सहित सभी अधिवक्ता उपस्थित थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read