HomeVaranasiचोलापुर के बर्थरा खुर्द में हुआ सभा का आयोजन

चोलापुर के बर्थरा खुर्द में हुआ सभा का आयोजन

चोलापुर के बर्थरा खुर्द में हुआ सभा का आयोजन

विवेक राय
चोलापुर, वाराणसी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के परिप्रेक्ष्य में चोलापुर विकास खण्ड अंतर्गत बर्थरा खुर्द ग्राम पंचायत में सभा का आयोजन हुआ जिसका विषय -विकास के दौर में महिला न्याय की सच्चाई व संघर्ष’ था। प्रकाश डालते हुए पूनम जी ने वर्तमान में जो विकास के सपने हैं, उसको विस्तार से समझाया जिसमें संविधान प्रदत्त न्याय की जमीनी स्तर की सच्चाई पर प्रकाश डाला कि संविधान में अधिकार तो है लेकिन सामाजिक ताने बाने के कारण उन अधिकारों को नहीं मिल पा रहा है और सामाजिक नियमों के कारण समझौता करना पड़ता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान सुनील यादव एवं संचालन उर्मिला ने किया। ग्रामसभा स्थाई समिति के अध्यक्ष उदयचंद, संगठन मंत्री प्रेमचंद, महिला संगठन से अजाव, गरथौली, बर्थरा खुर्द से सैकड़ों महिलाओं की भागीदारी थी। कार्यक्रम को रोचक बनाने में महिला संगठन द्वारा विषय से जुड़ा हुआ नाटक व गीत की प्रस्तुति की गई। धन्यवाद स्थाई समिति के उदयचंद ने किया। इस अवसर पर लोक चेतना समिति से पूनम, माला, निशा, वंदना, सूबेदार, सुजीत आदि की उपस्थिति थी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read