आतंक का पर्याय बना तेंदुआ वन विभाग के पिंजरे में कैद
तेजस टूडे सं.
अनन्त शुक्ल
धौरहरा, लखीमपुर खीरी। स्थानीय वन क्षेत्र के अंतर्गत कस्बे से करीब 3 किलोमीटर की दूरी पर दहौरा नाले के पास वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे मे बीती रात तेंदुआ कैद हो गया जिसे वन विभाग की टीम धौरहरा वन रेंज कार्यालय ले आई। जानकारी के अनुसार धौरहरा सुजईकुंडा मार्ग पर दहौरा नाले के आसपास कई महीनो से तेंदुए की चहलकदमी देखी जा रही थी जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ था। हालांकि क्षेत्र में कहीं ना कहीं से तेंदुआ देखे जाने की सूचनाएं आए दिन मिल रहीं है। देखा जाए तो धौरहरा कस्बे से महज 3 से 4 किलोमीटर की दूरी के आस—पास से छह महीने के अंतराल में 5 तेंदुए वन विभाग द्वारा पकड़े जा चुके हैं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










