हर गरीब व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की मंशाः जय प्रकाश
अनुराग गौतम
हरदोई। बावन रोड स्थिति नगर पालिका बारात घर में आजादी का अमृत महोत्सव के अर्न्तगत आयोजित भव्य गरीब कल्याण सम्मेलन का उद्घाटन सांसद जय प्रकाश रावत, सांसद अशोक रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती वर्मा, जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा, क्षेत्रीय मंत्री पीके वर्मा, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सुखसागर मिश्र एवं जिलाधिकारी अविनाश कुमार व मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा राना ने संयुक्त रूप दीप प्रज्जवलित कर किया।

सम्मेलन में उपस्थित केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त करने वाले लाभाथियों को संबोधित करते हुए सांसद जय प्रकाश रावत ने कहा कि भारत सरकार के साथ प्रदेश सरकार की भी मंशा है कि सबसे निचले पायदान पर जीवन यापन करने वाले गरीब लोगों को आवास, शौचालय, राशन कार्ड, स्वास्थ्य बीमा, पेंशन आदि योजनाओं से आच्छादित कर लाभान्ति कराने के साथ छोटे किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ पहुंचाना है। इस अवसर पर अपने संबोधन में सांसद अशोक रावत ने कहा कि भारत सरकार ने 8 वर्ष के कार्यकाल में भारत सरकार की 16 विभिन्न लाभप्रद योजनाओं के साथ प्रदेश सरकार की तमाम योजनाओं के माध्यम से सबसे पिछड़े ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को लाभान्ति कर समाज की मुख्यधारा से जोड़ा गया है। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं से बड़ी संख्या मे गरीब वर्ग लाभान्वित हुआ है।
सम्मेलन में अतिथियों ने प्रतीकात्मक राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की 6 बीसी सखी दीदियों को साड़ी, जिला उद्योग केन्द्र की ओर विश्वकर्मा श्रम सम्मान के तहत 5 लोगों को टूल किट तथा 5 किसानों को प्रधानमंत्री द्वारा उनके खातों में भेजी गयी किसान सम्मान निधि की दो-दो हजार रू0 धनराशि का प्रमाण पत्र प्रदान किया। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों तथा भारी संख्या में उपस्थित पुरूष एवं महिलाओं ने शिमला से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लाभार्थियों से सीधा संवाद कार्यक्रम का सजीव प्रसारण बड़ी स्क्रीन के माध्यम से देखा व सुना। सम्मेलन में आये सभी जनप्रतिनिधियों का जिलाधिकारी ने आभार प्रकट किया। इस अवसर पर सीएमओ ओपी तिवारी, नगर मजिस्टेªट डा. सदानन्द गुप्ता, जिला विकास अधिकारी एपी सिंह, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार, उपायुक्त ग्रामीण आजीविका मिशन विपिन चौधरी, उपायुुक्त उद्योग संजय कुमार सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकर, पत्रकार बन्धु तथा भारी संख्या में लाभार्थी आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















