विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से प्रधानमंत्री ने किया सीधा संवाद
लाभार्थियों में ललितपुर की सुनीता, वर्षा व पूजा भी रहीं सम्मिलित
जयेश बादल
ललितपुर। देश के प्रधानमंत्री द्वारा शिमला से राष्ट्रीय स्तर पर केन्द्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से वर्चुअल माध्यम से संवाद किया गया, जिसमें संवाद हेतु चिन्हित लाभार्थियों में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के अंतर्गत जनपद के लाभार्थी भी सम्मिलित रहे।

उक्त कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जिलाधिकारी आलोक सिंह की अध्यक्षता में जनपद के राजकीय ऑडिटोरियम एवं एनआईसी में दिखाया गया। इस अवसर पर सांसद झांसी-ललितपुर अनुराग शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन, जिलाध्यक्ष भाजपा राजकुमार जैन, राज्यमंत्री प्रतिनिधि सुरेन्द्र कुमार पंथ, भारत सरकार द्वारा नामित नोडल अधिकारी आईएएस सुभान्शु श्रीवास्तव तथा निदेशक राज्य पोषण मिशन उ.प्र. कपिल सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि केन्द्र सरकार द्वारा वर्तमान समय में विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं के अभिसरण के माध्यम से पात्र लाभार्थियों का संतृप्तिकरण सरकार का अहम उद्देश्य है, जिससे समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को सम्मान के साथ जीवन व्यतीत करने में सहायता प्राप्त हो सके। वर्तमान में देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है।
इसलिए कार्यक्रम में योजनाओं के क्रियान्वयन, उसके प्रभाव एवं उनके सुधार पर भी विचार विमर्श किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में सरकार द्वारा संचालित योजनाएं यथा- प्रधाममंत्री आवास योजना ( ग्रामीण एवं शहरी दोनों) प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री उज्वला योजना, पोषण अभियान, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, स्वच्छ भारत मिशन ( ग्रामीण एवं शहरी दोनों), जल जीवन मिशन और अमृत, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, वन नेशन वन राशनकार्ड प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, आयुष्मान भारत हैल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना एवं उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के लाभार्थियों के साथ सीधा संवाद किया गया। इन लाभार्थियों में जनपद से सुनीता निवासी पटौराकला, पूजा निवासी रजवारा-2 एवं वर्षा निवासी ललितपुर भी सम्मिलित रहीं। जनपद में उक्त वर्चुअल संवाद कार्यक्रम का सजीव प्रसारण लगभग 2500 लोगों द्वारा देखा गया, जिसमें केन्द्र सरकार की योजनाओं के विभिन्न लाभार्थी,जनपद के गणमान्य नागरिक एवं पंचायती राज प्रतिनिधि उपस्थित रहे। वर्चुअल संवाद कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के द्वारा देश के 10 करोड़ किसानों के खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत 21 हजार करोड़ की धनराशि डीबीटी के माध्यम से सीधे हस्तांतरित की गई। कार्यक्रम के दौरान राजकीय ऑडिटोरियम में पुलिस अधीक्षक निखिल पाठक, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे लवकुश त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पाण्डेय, उप जिलाधिकारी सदर मो. आवेश, जिला विकास अधिकारी के.एन. पाण्डेय, डीसी एनआरएलएम रामसमुझ जिला कार्यक्रम अधिकारी नीरज सिंह, परियोजना अधिकारी डूडा राजीव शुक्ला सहित प्रतिनिधिगण एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी तथा विभिन्न योजनाओं से सम्बंधित लाभार्थी उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















