पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज ने नवरात्रि के दृष्टिगत कुबरी घाट एवं शीतला माता मन्दिर का किया निरीक्षण
तेजस टूडे ब्यूरो
पवन मिश्रा
कौशाम्बी। पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज परिक्षेत्र अजय मिश्र व पुलिस अधीक्षक सत्य नारायण ने जनपद के थाना कड़ाधाम अंतर्गत नवरात्रि पर्व के दृष्टिगत कुबरी घाट एवं शीतला माता मंदिर का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक ने धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। नवरात्रि पर्व के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आवागमन को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था एवं पुलिस प्रबंधन के संबंध में आवश्यक बिंदुओं का अवलोकन किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। निरीक्षण का उद्देश्य नवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल ढंग से संपन्न कराने तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा के दृष्टिगत पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लेने के बाद पुलिस के जवानों को सतर्कता से ड्यूटी करने का निर्देश दिया।













