प्रथम दिन श्रद्धालुओं ने कलश स्थापना करके की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
तेजस टूडे ब्यूरो
अश्विनी सैनी
उन्नाव। शारदीय नवरात्रि रविवार से शुरू हो गये। प्रथम दिन श्रद्धालुओं ने कलश स्थापना कर मां दुर्गा के शैलपुत्री स्वरूप की पूजा-अर्चना किया। नवरात्रि के शुरू होते ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। कस्बे के प्राचीन मां शंकरी देवी मंदिर, दुर्गा मंदिर, मिर्जापुर की मां हिंगलाज देवी मंदिर में भोर पहर से ही श्रद्धालुओं ने पूजा-पाठ शुरू कर दिया। दोपहर तक मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा रहा जो देर शाम तक चलता रहा। इसी प्रकार दरौली, बहम्ना, जमल्दीपुर, सकहन आदि सहित क्षेत्र के गांव गांव देवी मंदिरो में माता की पूजा अर्चना व दर्शन के लिए तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के प्रथम मां शैलपुत्री स्वरूप की पूजा-अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना किया।













