HomeTrendingप्राथमिक शिक्षक संघ जिला कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न

प्राथमिक शिक्षक संघ जिला कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न

  • प्राथमिक शिक्षक संघ जिला कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न

  • बीएसए सचिन कसाना को सम्मान देने पर बनी सहमति

तेजस टूडे ब्यूरो
नजीबाबाद, बिजनौर। अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ से संबद्ध उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक में शिक्षक हितैषी. मृदुभाषी तथा व्यावहारिक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कसाना को संघ संघ की ओर से सम्मानित किये जाने का निर्णय लिया गया। संघ के प्रांतीय मीडिया प्रभारी मो. मोबीन हसन के आवास पर संघ के जिलाध्यक्ष सुधाकर चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित जिला कार्यसमिति की बैठक में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया तथा उनके शीघ्र समाधान कराने पर रणनीति बनाई गई।
बैठक में संघ के प्रांतीय मीडिया प्रभारी मोबीन हसन ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को शिक्षक हितैषी मृदुभाषी तरह व्यावहार कुशल बताते हुए कहा कि उनके द्वारा शिक्षकों को हमेशा सम्मान देकर समस्याओं को सुनकर उसका निस्तारण किया जाता है। उनके द्वारा कभी भी शिक्षकों का उत्पीडन नहीं किया गया जिसके कारण संघ की ओर से एक कार्यक्रम आयोजित कर उनको सम्मानित किया जायेगा जिस पर सभी ने सहमती व्यक्त किया। आमिर अली के संचालन में आयोजित जिलास्तरीय बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष अजय पाल, सलीम अहमद, राकेश कुमार, अजय सिंह ब्लॉक अध्यक्ष, कीरतपूर शांति प्रसाद गहलोत, तनवीर अहमद, अश्वनी कुमार आदि उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

Must Read