HomeTrendingझांसी मीडिया क्लब में चुनाव की तैयारी तेज

झांसी मीडिया क्लब में चुनाव की तैयारी तेज

  • झांसी मीडिया क्लब में चुनाव की तैयारी तेज

  • वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं महामंत्री पद पर होगा निर्वाचन

  • 24 नवम्बर को घोषित होगी चुनाव की तिथि

तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। पत्रकारिता की गरिमा और संगठनात्मक एकजुटता को मजबूत बनाने के उद्देश्य से रविवार को पत्रकार भवन में झांसी मीडिया क्लब की बैठक की गई। अध्यक्ष मुकेश वर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता अभियान और रिक्त पदों पर निर्वाचन कराने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं महामंत्री पद पर चुनाव कराने पर सहमति बनी। निर्णय लिया गया कि संगठन की सदस्यता प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए 10 नवंबर से सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा। 11 से 15 नवंबर तक सदस्यता फार्मों की जांच होगी। 18 नवंबर को प्रारंभिक मतदाता सूची जारी की जाएगी, जबकि 19 नवंबर को सूची से संबंधित आपत्तियां दर्ज की जा सकेंगी। 20 नवंबर को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। वहीं 24 नवंबर को आयोजित होने वाली अगली बैठक में निर्वाचन की तिथि घोषित की जाएगी। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार एवं नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया की जिलाध्यक्ष सोनिया पांडेय को सर्वसम्मति से संरक्षक मंडल में शामिल करने का निर्णय लिया गया। सदस्यों ने संगठन को अधिक सक्रिय और मजबूत बनाने के साथ पत्रकारों के हितों से जुड़े मुद्दों पर एकजुट होकर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।

 

 

 

 

 

Must Read