HomeTrendingशिव शंकर के समर्थन में उतरे डॉ. संदीप सरावगी

शिव शंकर के समर्थन में उतरे डॉ. संदीप सरावगी

  • शिव शंकर के समर्थन में उतरे डॉ. संदीप सरावगी

तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय एमएलसी प्रत्याशी शिवशंकर पटेल ने जनसंपर्क अभियान तेज करते हुए स्नातकों, युवाओं और कर्मचारियों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। महोबा, बांदा और चित्रकूट में मतदाताओं से संवाद कर उन्होंने रोजगार, पुरानी पेंशन बहाली और संविदा कर्मचारियों की समस्याओं को सदन में उठाने का भरोसा दिलाया। साथ ही भाजपा की नीतियों पर सवाल उठाते हुए मतदाताओं से मुद्दों के आधार पर मतदान की अपील किया। वहीं झांसी स्थित संघर्ष सेवा समिति कार्यालय पहुंचने पर संस्थापक डॉ. संदीप सरावगी ने तिलक एवं माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया और समर्थन में मतदान की अपील किया। पटेल ने बुंदेलखंड के विकास, क्षेत्रीय असंतुलन दूर करने और पृथक बुंदेलखंड राज्य की मांग को मजबूती से उठाने का संकल्प दोहराया। उधर, राकेश कुशवाहा बड़ागांव ने भी साथियों के साथ विभिन्न गांवों में जनसंपर्क कर स्नातक मतदाताओं से समर्थन मांगा।

 

 

 

 

 

Must Read