भुरकुरा पुलिस ने पास्को एक्ट के बदमाश को किया गिरफ्तार
उग्रसेन सिंह
गाजीपुर। अपराधियों के ऊपर नकेल कसने के क्रम में पुलिस अधीक्षक तथा क्षेत्राधिकारी गुरुकुला द्वारा अपराध तथा अपराधियों के ऊपर नकेल कसने के क्रम में बीते 5 मार्च को वादिनी किरण पत्नी कैलाश प्रसाद निवासिनी अलीपुर मथुरा थाना भुरकुरा द्वारा एक लिखित सूचना दी गई कि मेरी मेरी नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर एक लड़का भगा ले गया।

इसकी लिखित सूचना कोतवाली गुरुकुला में नामजद दी गई। इतने में क्या पुलिस तत्परता दिखाते हुए उस लड़की को तो कुछ ही घंटों में बरामद कर लिया। अब अभियुक्त के तलाश में भुरकुरा कोतवाली प्रभारी शिव प्रताप वर्मा लगे रहे कि 6 मार्च को सूचना मिली की लड़की को भगा ले जाने वाला लड़का स्टेशन पर कहीं भागने की फिराक में है। इतने में भुरकुरा कोतवाली प्रभारी ने अपने हमराही के साथ तुरंत जखनियां रेलवे स्टेशन से नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता पाई।
उसके विरुद्ध संबंधित धारा में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया। धारा 363, 366, 376 भादंभि व 5/6 पास्को एक्ट 3 (2) 5 एससी/एसटी एक्ट से संबंधित अभियुक्त सचिन यादव उर्फ आकाश पुत्र चंद्रिका यादव निवासी ग्राम ककरही थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर को चालान न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में शिव प्रताप वर्मा प्रभारी निरीक्षक, कांस्टेबल पवन प्रजापति, कांस्टेबल रवि राय शामिल रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













