HomeTrendingउगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व सम्पन्न

उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व सम्पन्न

  • उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व सम्पन्न

  • घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, छठी मैया के जयकारों से गूंजा नगर

तेजस टूडे ब्यूरो
दीपक कुमार
मुगलसराय, चन्दौली। सोमवार की सुबह लोक आस्था के महापर्व डाला छठ का समापन श्रद्धा और उल्लास के साथ हुआ। नगर के अलीनगर स्थित ओम नगर, रामजानकी पोखरा, दामोदर दास पोखरा, मानसरोवर तालाब सहित विभिन्न छठ घाटों पर भोर से ही व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने लगी। व्रती महिलाओं ने पानी में खड़े होकर उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर 36 घंटे के निर्जला व्रत का पारण किया। इस दौरान घाटों पर छठी मैया के जयकारों और हर-हर महादेव के उद्घोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की दीर्घायु और खुशहाली की कामना किया। चारों तरफ भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। छठ पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस की टीम पूरी तरह मुस्तैद रही। एसडीएम राजेश वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष सोनू किन्नर, चेयरमैन प्रतिनिधि साक्षात, सीओ अरुण सिंह, नगर पालिका ईओ, मुगलसराय थाना प्रभारी अर्जुन सिंह और अलीनगर थाना प्रभारी गगन राज सिंह ने सुरक्षा एवं व्यवस्था पर नजर रखी। सीओ अरुण सिंह ने बताया कि छठ पूजा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी।

 

 

 

 

Must Read