HomeLucknowचोरी व लूटपाट करने वाले गिरोह का हुआ भंडाफोड़

चोरी व लूटपाट करने वाले गिरोह का हुआ भंडाफोड़

चोरी व लूटपाट करने वाले गिरोह का हुआ भंडाफोड़

अखिलेश श्रीवास्तव
लखनऊ। बीते 9 अक्टूबर को आशियाना थाना क्षेत्र मेंं ऑटो चालक अनिल कुमार को गोली मारकर लूटपाट करने वाले चार आरोपियों को पूर्वी और दक्षिणी जोन की ज्वाइंट क्राइम टीम गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने दो अवैध पिस्टल, चार जिंदा कारतूस, दो बाइक और नगदी बरामद हुआ है। वहीं पुलिस ने इस केस के अलावा अन्य चार और केस चोरी व लूट के केस सुलझाया है। वहीं दिल्ली निवासी एक अन्य आरोपी की गिरफ्तार के लिए पुलिस दबिश दे रही है। डीसीपी राहुल राज ने बताया कि बीते कुछ महीने से शहर में लूटपाट और चोरी की घटनाएं सामने आ रही थी। इसके बाद से क्राइम ब्रांच पूर्वी, दक्षिणी व काकोरी, सरोजनी नगर और आशियाना थाना पुलिस ने आरोपियों को पकडऩे के लिए काम शुरू कर दिया था। इसके बाद थाना बिजनौर निवासी आरोपी अयाज को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में तीन और आरोपी बिजनौर निवासी जैद व अरशद और थाना पारा निवासी फारूख अली का नाम सामने आया। पूछताछ में पांच घटनाओं का खुलासा हुआ। इसमें 19 सितम्बर को काकोरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक व्यक्ति की बाइक लूट ली गई। वहीं दूसरी घटना 2 अक्टूबर को एक महिला से चेन लूटी गई। तीसरी घटना आशियाना थाने के अंतर्गत ऑटो चालक से लूटपाट, चौथी घटना सरोजनी में बाइक चोरी समेत एक अन्य बाइक चोरी के केस को सुलझाया गया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read