JAUNPUR NEWS : शिक्षक के बन्द पड़े मकान को चोरों ने बनाया निशाना
गुलाब चन्द यादव
मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रानीपुर गांव में बंद पड़े मकान के मुख्य द्वार का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोर चार कमरों का ताला तोड़कर उसमें रखे हजारों का सामान उठा ले गये। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी संतोष पटेल परिवार सहित झारखंड में रहते हैं। वे वहाँ शिक्षक के पद पर तैनात हैं। घर में किसी के न रहने का फायदा उठाते हुए चोर बुधवार की रात घर में घुसकर अंदर के चार कमरों का ताला तोड़कर बॉक्स में रखे जेवरात व लगभग 50 हजार का सामान चुरा ले गये। सुबह पड़ोसियों द्वारा उनके पारिवारिक मित्र राजापुर नंबर एक गांव निवासी चंद्रशेखर पटेल को सूचना दी गई। उन्होंने चोरी की जानकारी पुलिस को दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में लगी है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।



















