HomeLucknowशराब पीने के बाद ममेरे भाई के सिर पर मारा डण्डा, हुई...

शराब पीने के बाद ममेरे भाई के सिर पर मारा डण्डा, हुई मौत

शराब पीने के बाद ममेरे भाई के सिर पर मारा डण्डा, हुई मौत

समर्पण अस्पताल की कैंटीन में हुई थी मारपीट
अखिलेश श्रीवास्तव
लखनऊ। शराब पीने के बाद एक युवक ने अपने ममेरे भाई के सिर पर डंडा मारकर हमला कर दिया जिससे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान बाराबंकी निवासी सुशील यादव (32) के रूप में हुई है। मामले में चिनहट थाना पुलिस ने आरोपी सुभाष यादव के खिलाफ बनती धाराओं में केस दर्जकर उसे जेल भेज दिया है। वहीं चिनहट इंस्पेक्टर आलोक राव ने बताया कि नशेबाजी के विवाद में मारपीट हुई थी। जांच में सामने आया है कि सुभाष ने नशे में सुशील के सिर पर डंडा मार दिया जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं इस मामले में एक अन्य आरोपी सुशील की भूमिका की जांच की जा रही है। बता दें कि चिनहट देवा रोड स्थित अपट्रांन चौकी के पास स्थित समर्पण अस्पताल में कैंटीन संचालक गिरीश के पास बाराबंकी निवासी सुशील यादव और सुभाष यादव काम करते थे। दोनों आपस में ममेरे भाई थे। पुलिस को दी तहरीर में भाई मुन्ना यादव ने बताया कि बीते 17 अक्टूबर की रात सभी नशेबाजी कर रहे थे। इस दौरान इनके बीच आपस में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि जिसके बाद सुशील की पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया गया और उसे अस्पताल के पास सडक़ किनारे छोडक़र भाग गए। घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंचकर सुशील को अस्पताल में भर्ती करा दिया, जहां बुधवार रात उसकी मौत हो गई।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read