मामी पर चढ़ा इश्क का बुखार तो भांजे के साथ किया ऐसा…

मामी पर चढ़ा इश्क का बुखार तो भांजे के साथ किया ऐसा…

झांसी। जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां मामी और भांजे के बीच प्रेम प्रसंग का प्रकाश में आया है। मामी और भांजा दोनों घर छोड़कर फरार हो गए। मामी अपने दो बच्चों को घर ही छोड़ गई। युवक की मां ने पुलिस में बेटे के लापता होने की जानकारी दी, जिसके बाद इस पूरे मामले का खुलासा हुआ। दरअसल, झांसी जिले के प्रेमनगर थाना इलाके में एक महिला अपने दो बच्चों को छोड़कर भांजे के साथ फरार हो गई। यह मामला आजकल महानगर में सुर्खियों में बना हुआ है। पिछले दिनों प्रेमनगर थाने में एक महिला ने अपने बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। महिला ने बताया था कि उसका बेटा घर से गायब है। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल पा रहा है। इस पर पुलिस युवक की तलाश में जुट गई।


पुलिस को युवक की लोकेशन मध्य प्रदेश के दतिया जिले में मिली। पुलिस वहां पहुंची तो युवक अपनी सगी मामी के साथ मिला। पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वह दोनों पति-पत्नी की तरह रह रहे हैं। पुलिस दोनों को झांसी ले आई। इसके बाद परिजनों को थाने बुलाया गया। परिजन दोनों को समझाने में जुटे हुए हैं, लेकिन वह साथ में रहने को अड़े हुए हैं। पूछताछ में मामी ने खुलासा किया कि वह अपने पति को पसंद नहीं करती है। उसे भांजे से प्यार है। परिजनों और पुलिस के सामने दोनों शादी की जिद पर अड़े हुए हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent