Advertisement

नाम बदलकर की दोस्ती फिर शादी का झांसा देकर तीन साल ​तक करता रहा दुष्कर्म

नाम बदलकर की दोस्ती फिर शादी का झांसा देकर तीन साल ​तक करता रहा दुष्कर्म

भोपाल। लव जिहाद का मामला सामने आया है। आरोपी ने पहले तो नाम बदलकर नाबालिग से दोस्ती की। फिर तीन साल तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। बाद में धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा। इस पर पीड़िता ने पुलिस को शिकायत की है। पुलिस ने आरोपी फैजल सैय्यद अब्बास को गिरफ्तार कर लिया है।
मामला कोलार थाना क्षेत्र का है। पीड़ित इसी इलाके में रहती है। जब वह 2019 में एक निजी स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ती थी, तब वहां आने वाले शान पंडित नाम के युवक से उसकी दोस्ती हुई। उस समय लड़की की उम्र महज 16 साल थी। दोस्ती धीरे-धीरे प्रेम में बदल गई। खुद को शान पंडित कहने वाला युवक उसे घुमाने-फिराने ले गया। 2019 में उसने लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाए। दोनों के आपत्तिजनक हालत में वीडियो भी बना लिए। पीड़िता के विरोध करने पर उसने उसे शादी का झांसा दिया। लगातार तीन साल तक यह सिलसिला चलता रहा।


लड़की को एक महीने पहले ही पता चला कि जिसे वह शान पंडित समझती थी, वह असलियत में फैजल सैय्यद अब्बास है। जब उसने सच्चाई जानने के लिए फैजल से जवाब तलब किए तो उसने स्वीकार किया। साथ ही ब्लैकमेल करने लगा कि अगर किसी को यह बताया तो वह दोनों के आपत्तिजनक हालत में बनाए वीडियो वायरल कर देगा। उसने लड़की के साथ मारपीट भी की थी। बाद में वह लड़की पर धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बनाने लगा।
पीड़िता का कहना है कि जब भी वह कॉलेज जाने के लिए निकलती तो फैजल उसे अपने साथ ले जाता। कॉलेज की फीस के पैसे भी ले लेता था। इस वजह से वह कॉलेज की पढ़ाई भी नहीं कर सकी थी। इन तीन वर्षों में उसने एक बार पीड़िता का गर्भपात भी कराया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म, एट्रोसिटी और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent