963161
इस अवसर पर वर्ष 2024 के आईटीआई उत्तीर्ण 119 प्रशिक्षार्थियों को टेबलेट वितरित किए गए।सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता व ब्लॉक प्रमुख ओम कृष्ण ने अपने संबोधन में उत्तीर्ण प्रशिक्षार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें भविष्य में अपने व्यवसाय में आगे बढ़ाने के लिए सकारात्मक सोच व अपने कार्यों के प्रति पूर्ण निष्ठा व लगन से कार्य करने की प्रेरणा दी। आईटीआई उत्तीर्ण प्रशिक्षार्थियों ने टेबलेट पाकर प्रदेश सरकार व मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राजकीय आईटीआई आसफपुर बिसौली में नरेन्द्र सिंह, राकेश कुमार, जय, आमोद कुमार आदि मौजूद रहे।








