Homeबदायूंशिकायतों का गम्भीरतापूर्वक व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारीः डीएम

शिकायतों का गम्भीरतापूर्वक व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारीः डीएम

शिकायतों का गम्भीरतापूर्वक व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारीः डीएम

तेजस टूडे ब्यूरो
अंकित सक्सेना
बदायूँ। जिलाधिकारी अवनीश राय ने तहसील बिसौली में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापरक व समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने परिसर में पौधा रोपण किया तथा गर्भवती महिलाओं की गोदभराई व नवजात शिशुओं को अन्न प्राशन कराया। इस अवसर पर कुल 42 शिकायती पत्र प्राप्त हुए जिनमें से 04 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।माह के प्रथम शनिवार 07 जून को ईद-उल-अजहा (बकरीद) एवं 08 जून को रविवार के शासकीय अवकाश होने पर नियमानुसार अगले कार्यदिवस 09 जून 2025 सोमवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि आवश्यक है, निस्तारण के समय इसका विशेष ध्यान रखा जाए। जिलाधिकारी ने भूमि व राजस्व संबंधी वादों के निस्तारण के लिए पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जाकर निस्तारण कराने के निर्देश दिए व इसकी फोटोग्राफी भी कराने के लिए भी कहा। उन्होंने बताया कि शासन स्तर से भी निस्तारण की गुणवत्ता के संबंध में फीडबैक लिया जाता है इसलिए अधिकारी पूरी गंभीरता से कार्य करें। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर चकरोड पर से अवैध कब्जा हटवाने, भूमि की पैमाइश करवाने सहित राजस्व विभाग की 10, पुलिस विभाग 12, विकास विभाग 08, अन्य विभागों की 12 सहित कुल 42 शिकायती एवं प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिनमें से 04 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया तथा शेष के गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश अधिकारियों को दिए गए।तहसील परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कम्पोजिट विद्यालय हर्रायपुर की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति दी गई तथा सिंगल यूज प्लास्टिक दुष्प्रभावों के प्रति जागरुक किया गया, वहीं डीएम, एसएसपी व अन्य अधिकारियों ने परिसर में पौधा रोपण कर पर्यावरण संतुलन व संरक्षण का संदेश दिया। गर्भवती महिलाओं की गोदभराई व नवजात शिशुओं को अन्न प्राशन कराया। इस अवसर पर एसएसपी ब्रजेश कुमार सिंह, सीडीओ केशव कुमार, एसडीएम राशि कृष्णा सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read