पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स 2.0 को प्रभावी बनाने के लिये जनपदस्तरीय कार्यशाला आयोजित
तेजस टूडे ब्यूरो
अंकित सक्सेना
बदायूं। पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स 2.0 हेतु मंगलवार को जनपदस्तरीय अधिकारियों की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में हुआ। कार्यशाला मे पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स विषय पर विस्तृत चर्चा की गई तथा पीएआई के उद्देश्य एवं उपयोगिता से अवगत कराया गया।
पीएआई अंतर्गत प्रत्येक ग्राम पंचायत के प्रश्नन के विषय पर संबंधित विभागों को प्रशिक्षित किया गया। उपनिदेशक पंचायत द्वारा पीएआई 1 एवं पीएआई 2 में अन्तर पर विशेष ध्यान आकर्षित करते हुए चर्चा की।मुख्य विकास अधिकारी नें पंचायत स्तर पर संचालित विकास योजनाओं की निगरानी, मूल्यांकन एवं पारदर्शिता को सुनिश्चित करने के उद्देश्य को पूर्ण करने हेतु पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स की अवधारणा को जनपद की समस्त ग्राम पंचायतों में बेहतर तरीके से लागू करने हेतु समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया एवं उनके विभाग के अधीनस्थ को सूचित करने हेतु बताया गया। साथ ही कार्यों के मूल्यांकन हेतु पीएआई 2.0 के विभिन्न परफॉर्मेंस इडिकेटर्स के आधार पर पोर्टल पर सही और प्रमाणित सूचना भरवाने हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर उप निदेशक पंचायत, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला विकास अधिकारी सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारियों, जिला परियोजना प्रबंधक एवं मंडलीय परियोजना प्रबन्धक मौजूद रहे
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














